October 19, 2026

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, गर्भपात कराने वाला आरोपी जशपुर से गिरफ्तार – सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

0
IMG-20250820-WA0098.jpg

बिलासपुर। महिला संबंधी अपराधों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सरकंडा पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने शादी का झांसा देकर महिला से लगातार शारीरिक शोषण (दुष्कर्म) किया और गर्भवती होने पर दो बार दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को जशपुर जिले से दबोच लिया।

मामला क्या है?

प्रार्थीया ने थाना सरकंडा में 17 अगस्त 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी जान-पहचान मनीष कुमार साहू उर्फ सूरज पिता मानेश्वर साहू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम नारायण बहली, थाना कांसाबेल जिला जशपुर से हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को अपने किराए के मकान सरकंडा बुलाया और लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई तो आरोपी ने “शादी के बाद बच्चा लेंगे” कहकर पहले बार दवा खिलाकर गर्भपात कराया। इसके बाद भी आरोपी लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। दूसरी बार गर्भवती होने पर आरोपी ने आम जूस में गर्भपात की दवा मिलाकर पिला दी, और जब पीड़िता ने दूसरी दवा लेने से मना किया तो जबरन दवा खिलाई। इसके बाद आरोपी ने साफ कह दिया कि “यह हमारी आखिरी मुलाकात है, मैं शादी नहीं करूंगा” और पीड़िता से संपर्क बंद कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1119/2025 धारा 376(2)एन भादवि, 89 बीएनएस, 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को घटना की जानकारी दी गई। उनके निर्देशन पर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। महिला प्रधान आरक्षक संगीता नेताम सहित पुलिस टीम ने दबिश देकर जशपुर जिले के कांसाबेल से आरोपी मनीष साहू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद विधिवत् गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed