October 19, 2026

नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मांग पर अड़े एनएचएम कर्मचारी, मुंगेली में हड़ताल का आगाज़

0
IMG-20250818-WA0506.jpg


मुंगेली- नियमितिकरण, वेतन वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के बैनर तले मुंगेली जिले के संविदा एनएचएम कर्मचारियों का आज सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आगाज राष्ट्रगान से हुआ, कोविड 19 में एवं कार्यरत दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया,आज दिनांक 18/08/2025 मुंगेली के आगर क्लब मैदान मे संविदा कर्मचारियों ने जिला स्तर पर अनिश्चित कालीन हड़ताल प्रदर्शन किया! हड़ताल की वजह से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है।
एनएचएम कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पवन निर्मलकर संरक्षक अमित दुबे ने बताया की सभी संविदा अधिकारी कर्मचारी संघ के बैनर तले 10 सूत्रीय मांगो को लेकर आज से अनिश्चित कालीन काम बंद, कलम बंद हड़ताल पर है उन्होंने बताया की 10 सूत्रीय मांगो मे संविलियन एवं स्थायीकरण, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, ग्रेड पे निर्धारण, लंबित 27% वेतन वृद्धि, कार्य मूल्यांकन सीआर में पारदर्शिता, नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण, अनुकम्पा नियुक्ति, मेडिकल व अवकाश सुविधा, स्थानांतरण नीति एवं 10 लाख तक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा प्रमुख है! उन्होंने बताया कि प्रदेश के 16,000 से अधिक एनएचएम कर्मचारी 20 वर्षों की सेवा के बाद भी संविदा व्यवस्था में कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और राज्य सरकार के बड़े नेताओं ने पहले संघर्ष के दौरान मंच साझा कर समर्थन दिया था लेकिन आज 20 माह इस सरकार का बीत जाने के बाद भी वादे अधूरे हैं। कोरोना काल में एनएचएम कर्मचारी फ्रंटलाइन योद्धा बनकर दिन-रात ड्यूटी पर डटे रहे, लेकिन आज उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। संघ के पदाधिकारी पवन निर्मलकर ने बताया कि  संघ के बैनर तले आज 18 अगस्त सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है! उन्होंने बताया कि शासन के बेरुखी एवं अड़ियल  रवैया के कारण एनएचएम कर्मचारी हड़ताल करने मे विवश हो गए है! जब तक हमारी मांगो में को पूरा नहीं किया जायेगा, तब तक हड़ताल चलता रहेगा! जिसमे अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहे डॉ अखिलेश बंजारे, डॉ मीनाक्षी बंजारे, डॉ शशांक उपाध्याय, जितेन्द्र गौचंद, सुमेध खुजूर, केनेड़ी पोलूस, रितेश मिश्रा, दीनदयाल बंजारे, विनोद देवांगन, अमिताभ तिवारी, धीरज रात्रे, सुषमा पाण्डेकर, नंदनी, लक्ष्मी साहू, कविता घोसले, रुखमनी, अमन, जितेन्द्र तिवारी, कश्यप, भूपाल पुष्पांजलि, राजेन्द्र, कैलाश,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed