लोरमी में जिला युवा कांग्रेस ने आयोजित की भारत माता की महाआरती
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अर्जुन तिवारी और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छैदईया ने दिया संबोधन
लोरमी। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस द्वारा लोरमी के मुंगेली चौक में भव्य भारत माता की महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अर्जुन तिवारी और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छैदईया ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए युवाओं से देश सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अर्जुन तिवारी ने कहा— “स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि उन वीरों को याद करने का दिन है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें यह आज़ादी दिलाई।”
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छैदईया ने कहा— “आज के युवाओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि वे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करते हुए देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।”
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिलाष सिंह, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव खुशबू वैष्णव, आदित्य वैष्णव, विधानसभा अध्यक्ष आकाश वैष्णव, पोखराज बंजारा, पार्षद शशांक वैष्णव, पार्षद धनंजय दुबे, नागेश गुप्ता, योगेश्वर, सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित थे। महाआरती के दौरान देशभक्ति के गीतों और नारों से पूरा चौक गूंज उठा।



The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
