October 19, 2026

“नवागांव में दशगात्र भोज बना बीमारी का कारण, 74 लोग बीमार — फौरन एक्शन से बची जानें”

0
IMG-20250813-WA0035.jpg

मुंगेली, 13 अगस्त 2025 — मुंगेली विकासखंड के ग्राम नवागांव चीनू में दशगात्र कार्यक्रम के दौरान भोज में दूषित भोजन खाने से 74 ग्रामीण बीमार हो गए। सूचना मिलते ही कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत गांव पहुंची और राहत व उपचार अभियान शुरू किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि प्रभावितों में 45 पुरुष, 16 महिलाएं और 13 बच्चे शामिल हैं। सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत थी, लेकिन प्रशासन और स्वास्थ्य अमले की तत्परता से किसी mmकी भी हालत गंभीर नहीं हुई।

गांव में आरएमए, आरएचओ, सीएचओ, मितानिन दल सहित पूरी टीम घर-घर जाकर मरीजों की पहचान और प्राथमिक उपचार कर रही है। ग्रामीणों को उबला पानी पीने, हाथ धोने, ताजा भोजन करने और समय पर दवा लेने की सलाह दी गई है।

डीपीएम गिरीश कुर्रे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को 24×7 निगरानी के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed