October 19, 2026

रामगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत, वृद्धाश्रम के सामने पेड़ से लटका मिला शव

0
IMG-20250813-WA03511.jpg

मुंगेली । रामगढ़ में  बुधवार सुबह शहर में उस समय हड़कंप मच गया, जब वृद्धाश्रम के सामने एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। सुबह के समय टहलने निकले स्थानीय लोगों ने सबसे पहले इस दिल दहला देने वाले दृश्य को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed