October 19, 2026

एक्सक्लूसिव ब्रेकिंग: प्रतापपुर पंचायत में तालाब बना ‘ज़हरीला जाल’, एक ही रात में सैकड़ों मछलियों की सामूहिक मौत – गांव में मचा हड़कंप!

0
IMG-20250810-WA0171.jpg

मुंगेली । प्रतापपुर पंचायत से आई यह चौंकाने वाली घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। रविवार सुबह ग्रामीण जब तालाब के किनारे पहुंचे, तो पानी की सतह पर तैरती सैकड़ों मछलियों की लाशें देखकर सभी दंग रह गए। बदबू और भयावह दृश्य ने माहौल को दहशतनाक बना दिया।

सूत्रों का कहना है कि किसी ने रंजिश या लालच में तालाब में ज़हर मिला दिया, जिससे यह सामूहिक मौत हुई। न केवल जल-जीवों की जान गई है, बल्कि तालाब का पानी भी पूरी तरह दूषित हो चुका है।

ग्रामीणों ने इस घटना को पर्यावरण के साथ घोर अपराध बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने पानी के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि पुलिस संदिग्धों की सूची तैयार कर पूछताछ में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed