October 19, 2026

भारतीय युवा कांग्रेस स्थापना दिवस: मुंगेली में ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

0
IMG-20250809-WA0012.jpg

मुंगेली । भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर आज कांग्रेस भवन, मुंगेली में जिलाध्यक्ष राजेश छैदईया के नेतृत्व में ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने देश के उज्ज्वल भविष्य और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए शपथ ली तथा युवाओं में जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस ने संकल्प लिया कि जोश, जुनून और सामाजिक बदलाव के प्रति समर्पण के साथ देश के युवाओं को सशक्त बनाया जाएगा और अपने अधिकारों के लिए तानाशाही नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।

जिलाध्यक्ष राजेश छैदईया ने कहा कि “एक समावेशी, प्रगतिशील और न्यायपूर्ण भारत के निर्माण के लिए हमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना है।”

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार इस आयोजन में जिला इकाई ने संगठनात्मक मजबूती, सदस्यता विस्तार अभियान और जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुँचाने के लिए आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की।

कार्यक्रम में अभिलाष सिंह, इमरान खोखर, पोखराज बंजारा, असद खोखर, नानू ठाकुर, मंजीत रात्रे, भारत रत्न मंडेला, आयुष ठाकुर, योगेश्वर, नामदेव, चन्दन टंडन, सूरज सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed