October 18, 2026

“एक पेड़ छत्तीसगढ़ महतारी के नाम” अभियान के तहत चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया वृक्षारोपण

0
IMG-20250807-WA1013.jpg

मुंगेली । छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं उद्योग की मुंगेली इकाई द्वारा गुरुवार को “एक पेड़ छत्तीसगढ़ महतारी के नाम” अभियान के अंतर्गत शंकर मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और समाज में हरियाली को लेकर जागरूकता फैलाना है।

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम आर्य और मुंगेली चेंबर इकाई ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में चेंबर पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है वृक्षारोपण: प्रेम आर्य

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम आर्य ने इस अवसर पर कहा कि, “पेड़ पृथ्वी का जीवन हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की जरूरत है।” उन्होंने व्यापारियों और आमजनों से अपील की कि इस अभियान को जन आंदोलन की तरह आगे बढ़ाएं।

हरित छत्तीसगढ़ की दिशा में सार्थक पहल : जिला मंत्री प्रवीण वैष्णव ने कहा कि यह अभियान राज्य को हरित और स्वच्छ बनाए रखने की दिशा में एक प्रभावशाली कदम है। उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

उपस्थित पदाधिकारी: कार्यक्रम में कोमल शर्मा (महामंत्री), गुरजीत सिंह मक्कड़ (उपाध्यक्ष), बंसी भटवानी (उपाध्यक्ष), सुदामा देवांगन, गिरीश सुथार, राम तलरेजा, वैभव ताम्रकार सहित चेंबर के अन्य सदस्य एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed