October 19, 2026

उसकी देन कमेटी ने किया 66 हाजी और हज्जनों का सम्मान

0
IMG-20250806-WA0133.jpg

विधायक अटल ने कहा-हज से लौटे ताजा तरीन चेहरे को देखकर लगता है हम उस पवित्र स्थल का दीदार कर रहे हैं

उसकी देन कमेटी ने किया 66 हाजी और हज्जनों का सम्मान

छत्तीसगढ़ हज कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद इमरान भी कार्यक्रम में शामिल हुए

यूजीसी नेट में सफलता प्राप्त करने वाले आरिफ अंजुम तथा शेख तस्कीन को भी कमेटी ने किया सम्मानित

बिलासपुर। हर साल की तरह इस बार भी उसकी देन कमेटी बिलासपुर के द्वारा हज यात्रा से लौटे 66 हाजी एवं हज्जनों का सम्मान किया गया। लखीराम ऑडिटोरियम में उसकी देन कमेटी के सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक दिलीप लहरिया ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी मो इमरान , तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जहीर आगा , इमाम आरिफ अंजुम कारी शब्बीर नूरी, मौलाना मजहर, सदर यूसुफ हुसैन बंटी, अरपा विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष अभय नारायण राय के आतिथ्य में हाजी एवं हज्जनों को पुष्प हार साल तथा स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक कोटा अटल श्रीवास्तव ने प्रदेश से आए हाजी हज्जनों को सम्मानित करते हुए कहा है कि हमारा हिंदुस्तान एक गुलदस्ता की तरहहै। जहां सभी सभी धर्म के लोग कौमी एकता के रूप में अपनी आस्था के अनुसार मिलजुल कर सभी धर्म का सम्मान करते हैं। आज के इस समारोह में हज से लौटे ताजा तरीन चेहरे को देखकर लगता है कि हम हम उस पवित्र स्थान का दीदार कर रहे हैं। विधायक दिलीप लहरिया ने भी हाजियों को सम्मानित करते हुए अपने अंदाज में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मुस्लिम समाज के लोग पहले से बेहतर नजर आ रहे हैं। उन्होंने सामाजिक एकता और संगठन पर जोड़ देते हुए कहा कि कि उसकी देन कमेटी के द्वारा समाज सेवा के साथ-साथ हज से लौटे हाजियों का सम्मान करना अनुकरणीय पहल है। उन्होंने उसकी देन कमेटी के सभी सदस्यों की तारीफ भी की। और हाजियों से आशीर्वाद मांगते हुए प्रदेश में अमन और शांति की कामना की। छत्तीसगढ़ हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इमरान ने कहा कि आजकल वक्फ बोर्ड की संपत्तियों में 70 -80 फ़ीसदी मुस्लिम समाज के लोगों का कब्जा है और और ना के मुताबिक शुल्क देकर वक्फ की संपत्ति पर कब्जा करके बैठे हैं ,जबकि दिनचर्या में रोज 100 -200 रुपए का पान गुटका में खर्च करते हैं लेकिन सही ढंग से संपत्तियों का शुल्क अदा नहीं करते यह चिंता का विषय है।
इस सम्मान कार्यक्रम में तार बाहर के पेश इमाम आरिफ अंजुम जिन्होंने जिन्होंने यूजीसी नेट में पूरे छत्तीसगढ़ में इमाम में 86 प्रतिशत अंक हासिल किया है उन्हें भी सम्मानित किया गया। यूजीसी नेट में जेआरएफ हासिल करने वाली शेख तस्कीन को भी को भी उसकी देन कमेटी के द्वारा आज सम्मानित किया गया, जिन्होंने पूरे देश में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में 14 वा रेंक हासिल किया है। यह मुस्लिम समाज के लिए गौरव की बात है। हाजियों के सम्मान समारोह में जफर खान सिटीमैन टेलर सहित बलौदा से नजीर अहमद, हसीना परवीन, रतनपुर से आसमा बेगम ,सैयद आरिफ ,जमाल अहमद , जहुर खान, मुंगेली से मोहम्मद गफ्फार ,अजीज खान, पासा बेगम, अकलतरा से मोहम्मद इमरान, शाहिना खातून, एवं बिलासपुर से बाबा भाई, रिजवान खान ,अयाज अहमद सैयद, हाजी साजिद मेमन, शौकत हुसैन, अनवर राशिद खान ,रेहान राजा ,अफरोज ,तहरून निशा ,नेहरून निशा ,नजमा खान ,तबस्सुम रहमान ,नाजमा बेगम, शमीम अख्तर ,आसिया कमर ,सबीना रहमान ,फरीदा बेगम कमरुल निशा ,शहनाज बेगम अजीज बेगम, शेख नवाब अकबर अली ,मोहम्मद हुसैन ,अशफाक अली, शेख नवाब , मोहम्मद हाजी मुस्ताक खान जूनाइल ,आफरीन कादर खान अब्दुल अलीम ,अनवर हुसैन, राशिद खान अफरोज, साजिद मेमन, आशियां कमर, सबीना रहमान, कमरून निशा, शहनाज बेगम, अकबर अली,गुड्डा ताहिर सहित 66 हाजी और हज्जनों का सम्मान कियागया। उसकी देन कमेटी के संयोजक शेख नजीरुद्दीन, ने कार्यक्रम को सफल संचालन किया।
आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष युसूफ हुसैन बंटी, एस ए कादिर,अबरार अहमद, बब्बूगुरुजी, भुट्टो राज , आदिल,इकबाल, शेख निजामुद्दीन दुलारे, शेख इमामुद्दीन,रज्जाक बड़े, सफीक सबरीन, एस रेड्डी कार्टर, अर्जुन सिंह, खालिद भाई, प्यारे भाई, बबली, मुस्ताक उद्दीन, जफर आगा, हबीब मेमन, जहूर अली, हाजी राजू, जावेद , आसिफ अली, अखलाक, राजा इकराम, राशिद खान मुंशी मुजीब अंसारी, शादाब खान, शाहिद खान वसीम बख्श, शाहिद कादिर ,जावेद मेमन, अब्दुल सत्तार, हामिद भाई, अजीम भाई, हबीब मेमन, का योगदान रहा। लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में शहर के मुस्लिम समाज के लोग गणमान्य नागरिक काफी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed