October 19, 2026

इको क्लब कार्यक्रम का आयोजन पीएमश्री बीआर साव शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मुंगेली में दिल्ली निरीक्षण टीम की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने दिखाई पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता

0
IMG_20250806_110657_780.jpg

मुंगेली । पीएमश्री बीआर साव शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय मुंगेली में इको क्लब जिला इकाई द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली से आई निरीक्षण टीम की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया।

मुख्य आकर्षण:
निरीक्षण टीम ने बच्चों से इको क्लब से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने वृक्षारोपण, वाटर हार्वेस्टिंग, पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर चर्चा की और विद्यार्थियों से उनके अनुभव साझा करने को कहा।

रचनात्मक प्रस्तुति:
बच्चों ने ड्राइंग, पेंटिंग, स्लोगन और विश्व पर्यावरण दिवस से संबंधित पोस्टर प्रस्तुत किए, जिसमें उनकी पर्यावरण के प्रति जागरूकता और रचनात्मकता स्पष्ट रूप से नजर आई।

उपस्थित विशिष्टजन:
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती नीति वर्मा, विशिष्ट अतिथि संजीत कुमार, विद्यालय प्राचार्य  पी.सी. दिव्य, उपप्राचार्य आर.एस. क्षत्रिय, इको क्लब प्रभारी वेदराम पटेल, श्रीमती शशि प्रभा सोनी, एम.के. चंद्राकर, गणपत घृतलहरे, रवि आडिल, संतोष साहू, लक्ष्मण साहू, संजोग भट्ट, उत्तम कुमार ध्रुव सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों की भागीदारी:
कार्यक्रम में पीएमश्री बीआर साव विद्यालय, शासकीय हाई स्कूल नवागांव (घुटकी), सुरेठा के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed