October 19, 2026

ब्रेकिंग न्यूज : रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान से संचालित ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन बरामद, 9 आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20250804-WA0738.jpg

रायपुर । रायपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पंजाब के मुख्य तस्कर सहित रायपुर के स्थानीय नेटवर्क से जुड़े आरोपी शामिल हैं। कार्रवाई में 412.87 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है, जिसकी अवैध बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये आंकी गई है। मुख्य आरोपी लवजीत सिंह उर्फ बंटी, गुरदासपुर (पंजाब) का निवासी है, जो पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर भारत में नेटवर्क के ज़रिये सप्लाई कर रहा था। पूछताछ में इस बात के इनपुट मिले हैं कि वह सीमा पार पाकिस्तान से माल प्राप्त कर भारत में ड्रग्स सप्लाई करता था। तस्करों द्वारा जांच एजेंसियों से बचने के लिए अंतरराष्ट्रीय नंबरों से नेट कॉलिंग, वीडियो व लोकेशन शेयरिंग, और म्यूल बैंक खातों का उपयोग किया जा रहा था। यह नेटवर्क कमल विहार, सेक्टर-4, रायपुर स्थित एक मकान को अपना हब बनाकर संचालित कर रहा था, जहां दबिश के दौरान मुख्य सरगना सुवित श्रीवास्तव सहित 3 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में क्राइम ब्रांच व टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। आरोपियों से हेरोइन के साथ-साथ मोबाइल फोन, क्रेटा कार, तौल मशीन, एटीएम कार्ड, चेक बुक, और नशे में उपयोग की सामग्री बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी हैं:
1. लवजीत सिंह उर्फ बंटी – पंजाब का निवासी, मुख्य सप्लायर।,2. सुवित श्रीवास्तव – रायपुर का स्थानीय सरगना।
3. अश्वन चंद्रवंशी – कमल विहार में निवासरत।,4. लक्ष्य परिफल राघव उर्फ लव, 5. अनिकेत मालाधरे, 6. मनोज सेठ, 7. मुकेश सिंह, 8. जुनैद खान उर्फ सैफ चिला, 9. राजविंदर सिंह उर्फ राजू – सभी रायपुर और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से गिरफ्तार।

अपराध क्रमांक 600/25 के तहत थाना टिकरापारा में धारा 21(सी), 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूछताछ और छापेमारी की जा रही है। इस उल्लेखनीय कार्रवाई के लिए पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ ने रायपुर रेंज को बधाई देते हुए, टीम को इनाम हेतु प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिए हैं।

देखिए वीडियो 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed