लूट की झूठी सूचना देकर लाखों रूपये गबन करने का आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा – आठ लाख रुपये कर्ज चुकाने की नियत से लगभग बारह लाख रूपये के झूठी लूट की सूचना देकर गबन करने के आरोपी को बम्हनीनडीह पुलिस ने चंद घंटे में ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में एसपी विजय पाण्डेय (आईपीएस) ने इस मामले का खुलासा करते हुये बताया गत दिवस 01 अगस्त को दीपेश देवांगन निवासी चोरिया द्वारा थाना बाम्हनीडीह में लगभग शाम पांच बजे उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह अपने पूर्व से व्यावसायिक परिचित ग्राम करनौद से किरीत सिन्हा नामक व्यक्ति से 11,79,800 रुपये प्राप्त कर यूनियन बैंक चांपा में जमा करने जा रहा था। इसी दौरान बम्हनीडीह के आगे पूछेली , अमोदी गांव के पास पहुंचा था तभी बाइक में सवार तीन अज्ञात लड़कों ने जिसमें से दो ने स्कार्फ बांधा था और एक ने टोपी पहनी थी , उससे लिफ्ट मांगी और उसके नहीं रुकने पर उन तीनों पीछा करके बाईक सामने अड़ाकर मारपीट करके उसके बैग में लगभग 11,79,800 रूपये नगदी एवं लैपटॉप को लूट लिये। सूचना के बाद थाना बम्हनीडीह पुलिस द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुये जिले भर में नाकाबंदी , साइबर सेल की सहायता एवं घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। परंतु घटनास्थल की बारिकी से निरीक्षण करने पर किसी भी प्रकार की लूटपाट के साक्ष्य नहीं मिलने , दीपेश देवांगन के द्वारा घटना की सूचना देने में की गई विलम्ब के साथ – साथ बयानों में विरोधाभास होने और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने से पूछताछ के दौरान संदिग्ध व्यवहार के आधार पर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपी टूट गया। उसने स्वीकार किया कि उस पर लगभग आठ लाख रुपये का कर्ज है , जिसे चुकाने की नियत से उसने 11,79, 800 रूपये का गबन कर लूट की झूठी कहानी गढ़ी और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। प्रकरण की जांच/विवेचना दौरान पुलिस को भ्रमित करना पाये जाने से किरीत सिन्हा निवासी करनौद की रिपोर्ट पर थाना बम्हनीडीह में झूठी लूट की मास्टरमाइंड आरोपी दीपेश देवांगन के विरुद्ध (अमानत में ख़यानत) अपराध क्रमांक 70/2025 धारा 217, 316(2) बीएनएस (पुलिस को झूठी सूचना देकर भ्रमित करना) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान दीपेश देवांगन के ग्राम चोरिया स्थित निवास से किरीत सिन्हा से बैंक में जमा करने ली गई संपूर्ण राशि 11,79,800 रूपये एवं लैपटॉप बरामद किया गया। आरोपी द्वारा बताया गया कि वह वर्ष 2018 से एकाउंटिंग , हिसाब किताब , खरीदी बिक्री एवं हवाला से संबंधित कार्यों में संलिप्त है तथा मेडिकल , कपड़ा दुकान , छड़ , सीमेंट , कृषि केंद्र दुकानों से कच्चे -पक्के रूप में धन का लेन-देन करता रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सागर पाठक साइबर सेल प्रभारी , साइबर टीम सउनि विवेक सिंह , आरक्षक सहबाज खान , प्रदीप दुबे , श्रीकांत सिंह , रोहित कहरा , थाना बम्हनीडीह से सउनि नीलमणि कुसुम का सराहनीय योगदान रहा। जिला पुलिस जांजगीर -चांपा ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसे झूठे मामलों से बचें एवं पुलिस को सत्य जानकारी ही दें। झूठी सूचना देने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
गिरफ्तार आरोपी –
दीपेश देवांगन पिता शत्रुघ्न देवांगन उम्र 25 वर्ष निवासी – चोरिया , थाना – सारागांव , जिला – जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़)।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
