October 19, 2026

2500 वर्गफीट से अधिक भूमि वाले भी पाएंगे पीएम आवास योजना का लाभ? नगर पालिका अध्यक्ष ने भेजा प्रस्ताव

0
IMG-20250801-WA0685.jpg


मुंगेली ।  प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 2500 वर्गफीट से अधिक भूमि रखने वाले हितग्राहियों को भी योजना का लाभ मिले – इस मांग को लेकर नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष श्री रोहित शुक्ला ने राज्य शहरी प्रशासन (SUDA) को पत्र भेजा है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि कई ऐसे पात्र हितग्राही हैं, जिनके पास 2500 वर्गफीट से अधिक भूमि है, लेकिन वर्तमान नियमों के अनुसार उन्हें योजना से वंचित कर दिया गया है। श्री शुक्ला ने अनुरोध किया है कि ऐसे आवेदकों को भी PMAY-U (BLC) योजना में शामिल कर लाभ प्रदान किया जाए।

उन्होंने SUDA के प्रमुख अधिकारियों से अनुरोध किया है कि ऐसे सभी आवेदकों को DPR (Detailed Project Report) में सम्मिलित कर योजना के लाभों से वंचित न किया जाए।

🔹 क्या कहता है पत्र:
“2500 वर्गफीट से अधिक भूमि वाले आवेदक प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हो रहे हैं। आपसे अनुरोध है कि उन्हें भी योजना में शामिल करते हुए DPR में सम्मिलित करें।”

यह कदम उन आवेदकों के लिए उम्मीद की नई किरण हो सकता है, जिन्हें अब तक योजना से बाहर रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed