लोरमी बायपास सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सौपा ज्ञापन
मुंगेली – खस्ताहाल सड़को की समस्या से जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है, बात चाहे ग्रामीण स्तर की हो या शहरी स्तर पर सड़को मे पड़े गड्डे बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहे है, ऐसे ही एक मामले मे युवा कांग्रेस द्वारा जिला मुख्यालय पहुंच जनहित मे ज्ञापन सौपा है, साथ ही इस दौरान जन दर्शन में जिला पंचायात सदस्य लक्ष्मीकांत भास्कर द्वारा टेढाधौरा से केस्तरा मार्ग सहित करही से अधिकारी/कर्मचारी निवास खेढा जाने वाले मार्ग पर भी चर्चा की गई । युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा दिया गए ज्ञापन के अनुसार शहर का पड़ाव चौक से लोरमी रोड बायपास पिछले कई वर्षों से अत्यंत खराब स्थिति में है।

यह मार्ग आम जनता, स्कूली बच्चों, व्यापारी वर्ग, और ग्रामीण यात्रियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, किंतु इसकी दुर्दशा किसी भी प्रकार से नगर की गरिमा के अनुकूल नही है । इस मार्ग की स्थिति सुधारने हेतु 15 से 20 बार नाप-जोख की गई शासन द्वारा कई बैठकों का आयोजन भी किया गया है, परंतु आज दिनांक तक कोई ठोस और स्थायी कार्यवाही नहीं हो सकी है। इस दौरान इस मार्ग पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें जनहानि भी हुई है। बार- बार की मरम्मत पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं, किंतु वह सिर्फ अस्थायी समाधान साबित हुए हैं। सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि दो भारी वाहन एक साथ नहीं निकल सकते। यह मार्ग भारी वाहनों के भार सहने में भी सक्षम नहीं रह गया है

जिसको लेकर युवा कांग्रेस मुंगेली शासन से निम्न मांग की है
1. इस सड़क के चौड़ीकरण एवं पुर्ननिर्माण कार्य को अविलंब प्रारंभ किया जाए ।
2. कार्य प्रप्रारंभ की स्पष्ट समय सीमा तय कर जनमानस के बीच सार्वजनिक की जाए।
3. यदि कोई प्रशासनिक बाधा या तकनीकी विलंब है, तो उसकी जानकारी दी जाए ।
यदि आगामी 15 दिनों के भीतर कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, तो युवा कांग्रेस द्वारा चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत जाएगी तथा जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसके लिए समस्त जवाबदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौपने वालों मे युवा कांग्रेस राजेश छेदईया,जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी कांत भास्कर,अभिलाष सिंह,अलीम मिर्जा, हरीश साहू ,नानू ठाकुर, योगेश्वर सिंह,सागर सोनी,पोखराज बंजारे,आयुष ठाकुर, अनीता विश्वकर्मा, अजय यादव, मंतराम यादव, सागर सोनी, मनीष साहू, नैनदास ,सोनू मनहर, वीरेंद्र यादव,अजय गर्ग ,देव साहू सहित बड़ी संख्या मे युवा कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।


The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
