October 19, 2026

मुंगेली जिला स्तरीय जूनियर शतरंज स्पर्धा संपन्न — अमृतेश उपाध्याय और जिज्ञासा बंजारे बने विजेता

0
IMG_20250730_115037_935.jpg



मुंगेली। मुंगेली जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय एक दिवसीय जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन रविवार, 27 जुलाई को आगर हाई स्कूल, मुंगेली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में जिलेभर से 42 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि रोहित शुक्ला (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद मुंगेली), अध्यक्षता रामकिंकर सिंह परिहार (अध्यक्ष, प्रयास – अ स्मॉल स्टेप फाउंडेशन) ने की। विशिष्ट अतिथियों में सुनील पांडेय (प्राचार्य, जेसीस पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल), सुबोध कुमार सिंह (अध्यक्ष, मुंगेली जिला शतरंज संघ), विजय वर्मा (चेयरमैन), आशीष मिश्रा (उपाध्यक्ष) उपस्थित रहे।

बालक वर्ग के विजेता:
प्रथम स्थान: अमृतेश उपाध्याय – 5.5 अंक
द्वितीय स्थान: अंशुल शर्मा – 5.5 अंक
तृतीय स्थान: राजेश पाटले – 5 अंक
चतुर्थ स्थान: अमन कुमार मिरी – 4.5 अंक

बालिका वर्ग के विजेता:
प्रथम स्थान: जिज्ञासा बंजारे – 5 अंक
द्वितीय स्थान: संजीवनी कुर्रे – 4.5 अंक
तृतीय स्थान: चंद्रप्रभा साहू – 4 अंक
चतुर्थ स्थान: सृष्टि गुप्ता – 3.5 अंक

प्रतियोगिता में चीफ आर्बिटर ओमप्रकाश वन्दे और डिप्टी चीफ आर्बिटर मनोज कुमार साहू ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सफल आयोजन के लिए मन संचालन अरविंद पांडे ने किया।

पुरस्कार वितरण में सभी विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र, तथा सभी खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 20 से 22 अगस्त को कोरबा में आयोजित राज्य स्तरीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता में मुंगेली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ सदस्यों युगल किशोर राजपूत, सूर्यकान्त शर्मा, कामता सिंह कुर्रे, और मुकेश सिंह ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed