दुष्कर्म के फरार आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
तारबाहर पुलिस की त्वरित और साहसी कार्यवाही, महिला सुरक्षा को लेकर सख्त रुख
बिलासपुर | महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना तारबाहर पुलिस ने दुष्कर्म के एक फरार आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार था और हैदराबाद के रामचंद्रपुरम क्षेत्र में एक प्रोजेक्ट साइट पर काम कर रहा था।
क्या है मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने दिनांक 05 मार्च 2024 को थाना तारबाहर में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी कृष्ण कुमार यादव, निवासी ग्राम कोटवा, थाना कप्तानगंज, जिला कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) ने शादी का झांसा देकर उसे तारबाहर स्थित एक किराये के मकान में ले जाकर बलात्कार किया।
शिकायत पर तारबाहर थाने में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।
हैदराबाद से गिरफ्तारी का ऑपरेशन: पुलिस जांच में मोबाइल लोकेशन और सुराग के आधार पर पता चला कि आरोपी हैदराबाद के रामचंद्रपुरम में एक वेबसाइट प्रोजेक्ट में काम कर रहा है। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णचंद सिदार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसमें उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, आरक्षक भागीरथी गेंदले व राहुल राजपूत शामिल थे।
दिनांक 25 जुलाई 2025 को टीम हैदराबाद पहुंची और आरोपी को पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में बिलासपुर लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे दिनांक 27 जुलाई 2025 को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
पुलिस की सख्त चेतावनी: तारबाहर थाना प्रभारी ने कहा कि महिला अपराधों में किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
टीम की भूमिका सराहनीय: इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक कृष्णचंद सिदार, उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, आरक्षक भागीरथी गेंदले, और राहुल राजपूत की तत्परता व समर्पण उल्लेखनीय रही।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
