मिलावटी एवं नकली खाद्य सामाग्रियों के विक्रय रोकने की गई जांच
मुंगेली । जिले में आगामी त्यौहारों के दौरान खाद्य सामाग्रियों में मिलावट एवं नकली खाद्य सामाग्रियों के विक्रय पर रोक लगाने कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार खाद्य दुकानों की लगातार जांच की जा रही है। इसी कड़ी में एसडीएम पथरिया अजय शतरंज सहित औषधि प्रशासन तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नगर पंचायत पथरिया के विभिन्न खाद्य दुकानों जैसे मोहन हॉटल, छाबड़ा स्वीट्स एण्ड नमकीन, फर्म जय न्यू लक्ष्मी जोधपुरी स्वीट्स एण्ड नमकीन और शिवम किराना एण्ड जनरल स्टोर्स का निरीक्षण एवं जांच की गई।
इस दौरान खाद्य सामाग्री की गुणवत्ता जांच हेतु 500 ग्राम लड्डू, 250 ग्राम मिल्क केक, 500 ग्राम लूज मोतीचूर लड्डू 600 ग्राम पैक्ड स्पेशल स्वीट्स का नमूना लेकर उन्हें जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया है। कार्यवाही के दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांची गई एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत आवश्यक निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत बघेल, पथरिया थाना के सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार साहू सहित पुलिस बल भी मौजूद रहा।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
