October 19, 2026

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब बेलखुरी के युवाओं ने रोपे 16 पौधे,जागरूकता का दिया संदेश

0
IMG-20250726-WA0380.jpg

मुंगेली । कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार की सुबह ग्राम पंचायत बेलखुरी में स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के युवाओं ने 16 पौधे रोपे,जिनमें पीपल,बरगद,नीम,आम, गस्ति,जामुन,सीताफल और अन्य पौधे शामिल रहे।स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब बेलखुरी के अध्यक्ष डूकेश साहू ने कारगिल विजय दिवस पर पौधारोपण करते हुए कहा कि मां भारती के वीरों ने विषम परिस्थितियों में दुश्मनों को मिट्टी में मिला दिया,आज ही के दिन विजय का पताका लहराया था।छत्तीसगढ़ के अनेक जवानों ने कारगिल युद्ध में अपनी शहादत दी,जिनमें मुंगेली जिले के शहीद धनंजय सिंह राजपूत का नाम सम्मिलित हैं।आज का पौधारोपण वीर शहीदों के नाम,उन्हें समर्पित की।
शिक्षक गज़वंत सिंह बंजारे ने कहा कि हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह पर्यावरण संरक्षण की ओर छोटे छोटे सामूहिक प्रयास करते हुए उसे संवारे,तभी वातावरण अनुकूल होगा।सामाजिक कार्यकर्ता-सुरेश कुमार राजपूत ने भी पौधारोपण के लिए लोगों को जागरूकता का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है,हमें भी भविष्य की पीढ़ियों के लिए बचाएं रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने की जरूरत हैं।इस अवसर पर शिक्षक गज़वंत सिंह बंजारे,अक्षय कुमार माण्डले,डूकेश साहू,नागेंद्र गंधर्व, सुरेश कुमार राजपूत,राजू बंजारे, दौलत सिंह राजपूत,राजेश कुमार राजपूत,ईश्वर शास्त्री, भोलाराम राजपूत,योगेश्वर राजपूत,हरिकिशन राजपूत,बृजेश राजपूत और दुर्गेश राजपूत की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed