October 19, 2026

पचपेड़ी पुलिस की कार्रवाई : जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार, ताश, नगदी और बाइक जब्त

0
IMG-20250724-WA0885.jpg

बिलासपुर |पचपेड़ी थाना क्षेत्र के विद्याडीह टांगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे 9 आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मौके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 4 आरोपी फरार हो गए। आरोपियों के कब्जे से ₹16,100 नगद राशि, 52 पत्ती ताश और 6 मोटरसाइकिलें (अनुमानित कीमत ₹3 लाख) बरामद की गईं।

इस कार्रवाई का नेतृत्व पचपेड़ी थाना प्रभारी श्रवण कुमार की टीम ने किया।
कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा और एसडीओपी मस्तूरी लाल चंद मोहले के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विद्याडीह टांगर क्षेत्र में कुछ लोग ताश खेलकर नगदी और मोटरसाइकिल पर सट्टा लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रेड डाली और मौके पर से पांच आरोपियों को धरदबोचा।

गिरफ्तार आरोपी:

1. तीज राम सांडे (उम्र 51), निवासी – ठाकुर देवा, चौकी मल्हार


2. गुलशन बघेल (उम्र 27), निवासी – सरगांव, थाना मस्तूरी


3. जगबंधु पटेल (उम्र 48), निवासी – केवटाडीह, थाना पचपेड़ी


4. उत्तम सिंह ठाकुर (उम्र 58), निवासी – नेवारी, चौकी मल्हार


5. अजय थवाईत (उम्र 48), निवासी – जोधरा, थाना पचपेड़ी



फरार आरोपी:

चार अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें प्रकरण में आरोपी बनाया गया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

कुल 9 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट की धारा 3(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

इस सफल रेड में थाना प्रभारी पचपेड़ी श्रवण कुमार के साथ प्रधान आरक्षक किशोर वानी, हरेंद्र खुटे, आरक्षक गजपाल जांगड़े, प्रशांत महिलांगे, अरुण लहरे, ज्ञान भारद्वाज, रघुनाथ रेडी, नरसिंह राज, लक्ष्मण देवांगन, और अजीत कांत की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed