October 20, 2026

नवपदस्थ विकास खंड शिक्षा अधिकारी मुंगेली का छ. ग. शालेय शिक्षक संघ द्वारा स्वागत किया गया।

0
IMG-20250722-WA0890.jpg



मुंगेली । छ.ग. शालेय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दीपक वेंताल के नेतृत्व मे नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुंगेली जितेन्द्र बावरे जी का कार्यभार ग्रहण के पश्चात बुके भेंट कर स्वागत किया गया, स्वागत  में  विकास खंड शिक्षा अधिकारी से शिक्षा क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता की अपेक्षा व्यक्त की। जिसके पश्चात् विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि वे शिक्षा की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे तथा शिक्षकों और छात्रों दोनों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने सभी का सहयोग प्राप्त करने की आशा व्यक्त की। स्वागत समारोह मे प्रमुख रूप से ज़िला सचिव नेमीचंद भास्कर, ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन, विवेक गोविन्द, हरीश मंडावी, राजेंद्र नेताम उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed