बिजली बिल वृद्धि के विरोध में लोरमी में घेराव की तैयारी, कांग्रेस ने दी चेतावनी
मुंगेली। लगातार बढ़ते बिजली बिलों को लेकर कांग्रेस अब आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी में है। जिला कांग्रेस के निर्देश पर लोरमी प्रभारी अरविंद वैष्णव ने स्थानीय रेस्ट हाउस में ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की।
बैठक में वैष्णव ने कहा कि बिजली बिलों में हो रही बेतहाशा वृद्धि से आम जनता परेशान है और राज्य सरकार जनविरोधी फैसले लेकर जनता की जेब पर सीधा हमला कर रही है। इसी के विरोध में 16 जुलाई को लोरमी में बिजली विभाग का घेराव किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय बिजली बिल हाफ किया गया था, लेकिन बीजेपी सरकार बनने के बाद बिजली बिलों में बार-बार बढ़ोतरी कर जनता को आर्थिक बोझ तले दबाया जा रहा है। सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।
घोषणा के अनुसार, बस स्टैंड लोरमी से पदयात्रा निकालकर बिजली विभाग का घेराव किया जाएगा।
इस बैठक में पूर्व पार्षद संजय जायसवाल, पार्षद संजय चंदेल, मुंगेली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेश पाटले सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
