October 19, 2026

स्कूटी में आग लगाने वाले प्रेमी-युगल गिरफ्तार पूर्व प्रेम संबंध के विवाद में की थी आगजनी, भाटापारा से धर दबोचा

0
IMG-20250712-WA0542.jpg

मुंगेली । मुंगेली शहर में एक युवती के स्कूटी वाहन को जलाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विकास माधवानी और उसके साथी विशाल मंधान को भाटापारा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एक मोटर सायकल और पेट्रोल से भरा प्लास्टिक डिब्बा भी जब्त किया गया है।
क्या है मामला : पीड़िता ने 11 जुलाई को सिटी कोतवाली मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी विकास माधवानी (निवासी बजरंग वार्ड, भाटापारा) से उसका पूर्व में प्रेम संबंध था। एटीएम कार्ड लौटाने के विवाद के बाद आरोपी ने अपने मित्र विशाल मंधान के साथ मिलकर पीड़िता के किराए के मकान में जबरन घुसपैठ की। उन्होंने दरवाजा तोड़कर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। जब पीड़िता ने दरवाजा नहीं खोला, तो स्कूटी और एक्टिवा वाहन में पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए।
पुलिस की तत्परता से गिरफ्तारी : पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने साइबर सेल की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और एसडीओपी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में मुंगेली पुलिस टीम ने भाटापारा में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपराध कबूल किया।
क्या-क्या जब्त हुआ: 01 मोटर सायकल,01 पेट्रोल से भरा प्लास्टिक डिब्बा
मामला दर्ज: अपराध क्रमांक 313/25, धारा
326(G), 324(1), 351(3), 329(4), 3(5) बीएनएस के तहत सिटी कोतवाली में मामला दर्ज।
टीम की भूमिका रही सराहनीय : इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरीजाशंकर यादव, साइबर प्रभारी सुशील बंछोर, सउनि. ईश्वर सिंह, प्रआर. लोकेश राजपूत, नरेश यादव, यशवंत डाहिरे, गिरीराज परिहार, महेंद्र ठाकुर, जितेन्द्र सिंह और मनोज टंडन की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed