October 19, 2026

उर्वरक विक्रय में अनियमितता पर कार्रवाई: 13 कृषि केन्द्रों को नोटिस, 3 केन्द्रों पर विक्रय प्रतिबंधित

0
IMG_20250711_222856_991.jpg



मुंगेली । कृषि विभाग रायपुर के संचालक राहुल देव के निर्देश एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में खाद और बीज की आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिले के कृषि केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान 13 कृषि केन्द्रों को उर्वरक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, वहीं 3 केन्द्रों पर उर्वरक विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उपसंचालक कृषि एम.आर. तिग्गा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान औराबांधा, लछनपुर, सारधा, हरदी, झोंका, भटगांव, रीवापार, कोदवाबानी, ठकुरीकापा, लौदा सहित अन्य गांवों के कृषि केन्द्रों की जांच की गई। जिला निरीक्षक मनहरण कुर्रे ने बताया कि 7 उर्वरकों के नमूने लिए गए हैं। विक्रेताओं को निर्धारित मूल्य, पॉस मशीन से विक्रय, मूल्य सूची एवं स्टॉक की जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक ललिता मरावी, निरीक्षक राजेश साहू, योगेश दुबे एवं उमेश दीक्षित सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed