तखतपुर में चक्का जाम करने वाले 12 आरोपी गिरफ्तार, सभी के विरुद्ध BNS की धाराओं में कार्यवाही
बिलासपुर | तखतपुर थाना अंतर्गत बिलासपुर-मुंगेली मुख्य मार्ग पर मनियारी पुल के पास चक्का जाम करने वाले 12 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध BNS की धारा 126(2), 191(2) के तहत मामला दर्ज कर पृथक से 170, 126 व 135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर की गई। उन्होंने 10 जुलाई को ही त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। निर्देशों का पालन करते हुए तखतपुर पुलिस द्वारा 11 जुलाई को सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर कार्यपालक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
✳️ गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
1. बादल निर्मलकर (18), वार्ड 03 तखतपुर
2. इंद्राज सिंह ठाकुर (19), चुलघट रोड तखतपुर
3. विरेन्द्र उर्फ विरू ताम्रकार (24), तमेर पारा तखतपुर
4. राजू निर्मलकर (25), पाठकपारा तखतपुर
5. शैलेन्द्र मानिकपुरी (20), चुलघट रोड तखतपुर
6. करन गोस्वामी (18), वार्ड 01 तखतपुर
7. दीनु सिंह ठाकुर (19), वार्ड 07 तखतपुर
8. अभय क्षत्री (19), कुम्हारपारा बरेला (मुंगेली)
9. दीपक यादव (19), बहुरता तखतपुर
10. अमर निर्मलकर (20), टिकरीपारा तखतपुर
11. जयदीप श्रीवास (18), बहुरता तखतपुर
12. रवि श्रीवास (20), मंडी चौक तखतपुर
तखतपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
