October 20, 2026

नवीन विधानसभा भवन का निरीक्षण करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, निर्माण कार्य का लिया जायजा

0
IMG-20250710-WA0728.jpg

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव गुरुवार को नवा रायपुर स्थित निर्माणाधीन नवीन विधानसभा भवन के निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और शीघ्र पूर्णता के निर्देश दिए।

बताया गया है कि सिविल वर्क लगभग पूर्ण हो चुका है, वहीं फर्नीचर, इंटीरियर और अन्य सुविधाओं का कार्य तेजी से प्रगति पर है।
निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, समेत अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और तय समयसीमा में इसे पूर्ण किया जाए।

नवीन विधानसभा भवन राज्य का गर्व का प्रतीक बनेगा, इस दृष्टिकोण से इसकी हर बारीकी पर ध्यान देने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed