October 19, 2026

नेशनल हाईवे पर मवेशियों की समस्या को लेकर SSP ने की बैठक, जल्द बनेगी इमरजेंसी टीम

0
IMG-20250702-WA0936.jpg

बिलासपुर |  नेशनल हाईवे पर मवेशियों के चलते हो रही दुर्घटनाओं और अव्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आज हाईवे और टोल प्लाजा अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में मवेशियों के विचरण और एकत्रीकरण स्थलों की पहचान कर उन्हें तत्काल हटाने और पुनर्स्थापित करने पर चर्चा हुई।

SSP ने हाईवे पेट्रोलिंग टीमों और काऊ कैचर वाहन के जरिये मवेशियों को सड़क से हटाने के निर्देश दिए। साथ ही मवेशियों के घायल होने पर तत्काल इलाज और शिफ्टिंग के लिए इमरजेंसी टीम गठित करने के भी निर्देश दिए गए।

अन्य अहम निर्णय:

सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थल तय होंगे, वहां सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे

अवैध पार्किंग पर ITMS की मदद से सख्त कार्रवाई होगी

तेज गति पर नजर रखने के लिए स्पीड डिटेक्टर कैमरों और चेतावनी बोर्डों की संख्या बढ़ेगी

ढाबों और होटलों के पास अवैध वाहन पार्किंग पर रोक लगाने के लिए समन्वित कार्रवाई की जाएगी


SSP ने यह भी स्पष्ट किया कि सड़क पर घूमते मवेशियों से दुर्घटना की स्थिति में मवेशी मालिकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि मवेशी ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर वहां CCTV कैमरे लगाए जाएंगे और त्वरित प्रतिक्रिया टीम तैनात की जाएगी।

पशु कल्याण और गौ सेवा संस्थाओं की मदद से घायल मवेशियों के इलाज और देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गई। हाईवे पर मौजूद एंबुलेंस सेवा और हेल्पलाइन 103 की सक्रियता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

अंत में यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा में सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed