October 19, 2026

हीरी पुलिस की कार्रवाई: 8 गुमशुदा बच्चों को किया दस्तयाब, नशा व अवैध गतिविधियों पर कसा शिकंजा

0
IMG-20250630-WA0826.jpg

लबिलासपुर। थाना हीरी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इस सप्ताह 8 गुमशुदा बालक-बालिकाओं और महिलाओं-पुरुषों को दस्तयाब किया है। यह सफलता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार व सीएसपी डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में मिली।

इसी के साथ जिला स्तर पर चलाए जा रहे चेतना अभियान के अंतर्गत गांवों और स्कूलों में नशा विरोधी कार्यक्रम और जागरूकता रैली भी आयोजित की गई। इन अभियानों में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

🔹 अवैध गतिविधियों पर भी लगातार कार्रवाई
थाना हीरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में 5 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए और आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

🔹 आपराधिक संपत्ति पर भी कार्रवाई जारी
पुलिस ने जानकारी दी कि अवैध कार्यों से अर्जित संपत्ति की जांच कर कुर्की की कार्रवाई भी की जा रही है। स्थाई वारंटियों की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

🔹 हर सप्ताह हाजिरी और निगरानी
थाना क्षेत्र के गुंडा व निगरानी बदमाशों की शनिवार और रविवार को थाने में अनिवार्य हाजिरी लगवाई जा रही है। पुलिस की लगातार सख्ती से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगाने में सफलता मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed