October 19, 2026

ब्राउन शुगर तस्कर पकड़ाया, मुंगेली पुलिस ने बिहार से दबोचा

0
IMG-20250630-WA0544.jpg



मुंगेली। नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत मुंगेली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। ब्राउन शुगर के अंतरराज्यीय गिरोह का मुख्य तस्कर करन बिंद बिहार के सासाराम से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से 1 पिस्टल, 2 मैगजीन, 11 जिंदा कारतूस और 2 मोबाइल बरामद किए हैं।

इस कार्रवाई के पीछे ऑपरेशन बाज की कड़ी निगरानी और सटीक रणनीति थी। 18 जून को पुलपारा मुंगेली में दो युवक – लक्की उर्फ अवि पाठक और दीपक विश्वकर्मा को 30 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ में इनका कनेक्शन बिहार निवासी करन बिंद से सामने आया।

जांच टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सासाराम पहुंचकर करन को दबोच लिया। गिरफ्तारी के वक्त उसके पास हथियार और मोबाइल मौजूद थे।

मामला थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 268/25, धारा 21 NDPS एक्ट के तहत दर्ज है।

🔸 इनकी रही अहम भूमिका:
गिरीजाशंकर यादव (थाना प्रभारी), सुशील बंछोर (साइबर सेल), नंदलाल पैकरा, ईश्वर सिंह राजपूत, रवि जांगड़े, भेषज पांडेकर, महेंद्र ठाकुर, विकास ठाकुर, रामकिशोर कश्यप और बसंत डाहिरे।

पुलिस ने साफ किया है कि ड्रग्स के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी रहेगी, और नेटवर्क की पूरी जड़ तक पहुंच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed