October 20, 2026

शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए विधायक दीपेश साहू

0
IMG-20250701-WA0520.jpg

बेमेतरा । बेमेतरा जिले के शासकीय प्राथमिक शाला, कंतेली में आज प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत विधायक श्री साहू ने माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना कर की। इसके पश्चात नवप्रवेशी बच्चों का गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान बच्चों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया।
विधायक  साहू ने इस विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा शिक्षा केवल ज्ञान का साधन नहीं है, बल्कि आत्मबल, संस्कार और आत्मनिर्भरता की नींव है। गाँव का हर बच्चा पढ़े और आगे बढ़े, यह हमारी परम्परा है।”गांव की बेटियां और बेटे जब किताबों के पन्ने पलटते हैं, तो एक समृद्ध भारत की नींव बनती है।”उन्होंने शिक्षकों और पालकों से अनुरोध किया कि बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की यह पहल तभी सफल होगी जब घर और विद्यालय दोनों मिलकर प्रयास करें।कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों की आँखों में नया जोश देखने को मिला l
विधायक साहू ने बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। खेल से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। विद्यालयों में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों को भी विशेष महत्व दिया जाना चाहिए।”उन्होंने कहा कि यदि खेल सामग्री या किसी अन्य आवश्यक सुविधा की आवश्यकता हो, तो विधायक कार्यालय से सीधे संपर्क करें। बच्चों के भविष्य को संवारने हेतु हरसंभव सहयोग किया जाएगा।विधायक साहू ने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं शिक्षण व्यवस्था की भी जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच महावीर वर्मा, रेवा राम निषाद, धर्मेंद्र साहू, उप-सरपंच नीलू का, चम्पेश्वर वर्मा, परस वैष्णव, कंतेली सोसायटी अध्यक्ष भागीरथी साहू, टोप सिंह वर्मा, ओम नारायण वर्मा, यशवंत वर्मा, देवेन्द्र वर्मा, दुर्गेश चौहान, अर्जुन साहू, रत्नु सेन स्कुल के शिक्षक शिक्षिका छात्र छात्राएं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed