October 19, 2026

गैंग बनाकर की चोरी, 24 घंटे में गिरफ्तार स्मृति नगर से 80 हजार की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, ‘त्रिनयन ऐप’ बना बड़ा हथियार

0
IMG-20250629-WA0652.jpg


दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र के स्मृति नगर चौकी अंतर्गत आनंद पूरम फेस-01 स्थित एक मकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। त्रिनयन ऐप और CCTV फुटेज के आधार पर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर 80 हजार रुपये से अधिक का सामान बरामद किया गया है।

📌 शिकायत और वारदात:

प्रार्थी सुधीर कुमार अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27-28 जून की दरम्यानी रात को उनके मकान से 08 पंखे, 35 नल, 55 चिटकनी, वायर व अन्य घरेलू सामग्री चोरी हो गई। पुलिस ने धारा 331(4), 305 BNS के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू की।

🎥 ऐसे पकड़े गए चोर:

त्रिनयन ऐप से आसपास के CCTV कैमरों की जांच में तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए।

मुखबिर की मदद से उनकी पहचान समीर धुर्वे उर्फ कान्हा, प्रेम नेताम और एक विधि से संघर्षरत बालक के रूप में हुई।

पूछताछ में आरोपियों ने तीन बड़ी चोरियों को कबूला:
1️⃣ 03 अप्रैल को मॉडल टाउन शिव मंदिर में चोरी
2️⃣ 17 मई को दीनदयाल कॉलोनी से बाइक चोरी
3️⃣ 27 जून को आनंद पूरम फेस-1 की घटना


🔍 बरामद सामग्री:

एक मोटरसाइकिल (नकली नंबर प्लेट सहित)

08 सीलिंग फैन, 55 स्टील नल, शावर, वायर, अन्य घरेलू सामान

कुल कीमत: ₹80,000


🧑‍✈️ गिरफ्तार आरोपी:

1. समीर धुर्वे उर्फ कान्हा (19), निवासी डेरा बस्ती, फरीद नगर, सुपेला


2. प्रेम नेताम (18), निवासी डेरा बस्ती, फरीद नगर, सुपेला


3. एक विधि से संघर्षरत बालक



तीनों को न्यायिक रिमांड में अदालत पेश किया गया है।

👏 सराहनीय भूमिका निभाने वाले:

उप निरीक्षक गुरुविंदर सिंह संधु, प्रधान आरक्षक राधेश्याम चंद्राकर, जितेन्द्र सिंह कुशवाह, पंकज चौबे, आरक्षक हर्षित शुक्ला, उमेश साहू, गोविंद साहू सहित पूरी टीम ने तत्परता दिखाई।

दुर्ग पुलिस की सजगता और तकनीकी मदद से एक और नकबजनी का खुलासा – नागरिकों से अपील है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed