October 19, 2026

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की बॉक्सिंग खिलाड़ी संमाचा चानू भारतीय बॉक्सिंग टीम में चयनित

0
IMG-20250629-WA0837.jpg

बिलासपुर  । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर में कार्यरत टीटीई संमाचा चानू का चयन विश्व बॉक्सिंग कप, अस्ताना (कजाकिस्तान) में भाग लेने वाली भारत की राष्ट्रीय बॉक्सिंग टीम में किया गया है। यह प्रतियोगिता 30 जून से 07 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी ।

महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने संमाचा चानू को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है । संमाचा चानू की यह उपलब्धि न केवल रेलवे के लिए गर्व की बात है, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है ।

इस अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों, रेलवे खेल संघ के पदाधिकारियों तथा साथी खिलाड़ियों ने भी संमाचा चानू को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वह इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और रेलवे का नाम रोशन करेंगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed