October 19, 2026

बलरामपुर को मिलेगा फोरलेन बायपास? मंत्री नेताम ने गडकरी से की मुलाकात

0
IMG-20250629-WA0838.jpg


रायपुर/नागपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि एवं आदिवासी कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने शनिवार को नागपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर प्रदेश की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बलरामपुर शहर में 10 किमी लंबे फोरलेन बायपास की मांग रखी।

मंत्री नेताम ने बताया कि अम्बिकापुर-रामानुजगंज-गढ़वा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 343 पर 397.44 करोड़ और 199.05 करोड़ की लागत से कॉरिडोर का निर्माण प्रगति पर है। यह मार्ग झारखंड को जोड़ने वाला अंतर्राज्यीय मुख्य मार्ग है, जिस पर यात्री वाहनों के साथ-साथ वीआईपी मूवमेंट भी होता है।

उन्होंने बताया कि बलरामपुर शहर, जो जिला मुख्यालय है, उसके दोनों ओर आवासीय और व्यवसायिक क्षेत्र फैले हैं। भारी वाहनों के शहर से गुजरने के कारण अक्सर जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनती है। बायपास के निर्माण से यातायात सुगम होगा, साथ ही व्यापार और राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।

👉 भारतमाला परियोजना में रायपुर-वाराणसी मार्ग की मांग

मंत्री नेताम ने रायपुर से विशाखापट्टनम तक बन रहे हाईवे का हवाला देते हुए कहा कि इसी तरह उत्तर छत्तीसगढ़ को रायपुर-बिलासपुर-अम्बिकापुर-वाड्रफनगर से जोड़ते हुए वाराणसी तक मार्ग बने तो पूरा राज्य उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम के महानगरों से सीधे जुड़ जाएगा।

उन्होंने इस मार्ग को भारतमाला परियोजना में शामिल कर स्वीकृति देने का अनुरोध किया।

📌महत्वपूर्ण बिंदु:

बलरामपुर में 10 किमी फोरलेन बायपास की मांग

राष्ट्रीय राजमार्ग 343 कॉरिडोर निर्माण पर 596 करोड़ से ज्यादा खर्च

रायपुर से वाराणसी तक भारतमाला मार्ग की पैरवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed