October 19, 2026

ऑपरेशन बाज: अवैध शराब कारोबारियों पर मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई जरहागांव क्षेत्र में दबिश, 08 लीटर महुआ शराब जब्त, 300 लीटर लाहन नष्ट

0
IMG-20250628-WA0569.jpg


मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में ऑपरेशन बाज के तहत जरहागांव थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी राजेन्द्र बंजारे के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जबकि मौके पर रखे 300 लीटर महुआ लाहन को नष्ट कर दिया गया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम तरकीडीह बगीचापारा में आरोपी अपने घर के पीछे बाड़ी में भारी मात्रा में कच्ची शराब रखकर बिक्री की तैयारी कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना जरहागांव पुलिस ने दबिश दी और गवाहों की मौजूदगी में राजेन्द्र बंजारे (उम्र 35 वर्ष) को घेराबंदी कर पकड़ा।

आरोपी के पास से दो पीले जरीकेन में रखे कुल 08 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। साथ ही पास में रखे पांच ड्रमों में लगभग 300 लीटर महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 84/2025 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक नंदलाल पैकरा, प्रआर लक्ष्मण यादव, आरक्षक सुशांत पाण्डेय, प्रवीण मिश्रा और उमेश सोनवानी की विशेष भूमिका रही। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और डीएसपी एस. के. घृतलहरे के मार्गदर्शन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed