October 19, 2026

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए मुंगेली पुलिस ने लगाया स्वास्थ्य शिविर अभियान “पहल” के तहत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में हुआ आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

0
IMG-20250627-WA0656.jpg

मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान “पहल” के तहत मुंगेली पुलिस ने शुक्रवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में जिले के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

पुलिस विभाग की व्यस्त दिनचर्या के कारण पुलिसकर्मी अक्सर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते। इसे ध्यान में रखते हुए यह शिविर आयोजित किया गया, ताकि उन्हें समय पर जरूरी जांच और परामर्श मिल सके। शिविर में बीपी, शुगर, नेत्र, दंत, अस्थि, स्त्री रोग, बाल रोग समेत विभिन्न बीमारियों की जांच की गई और मौके पर ही दवाएं भी वितरित की गईं।

स्वास्थ्य शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेश खांडे, शिशु रोग विशेषज्ञ प्रदीप जायसवाल, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र सिंह टंडन, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. विजेंद्र पाटले, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय ओबराय, चिकित्सा अधिकारी डॉ. ज्ञानेन्द्र भारद्वाज, डॉ. मधु आनंद बंजारे और दंत चिकित्सक डॉ. कासिम कुरैशी सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही।

कार्यक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी, रक्षित निरीक्षक नरगिस खिस्ट तिग्गा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यदि किसी कर्मी की जांच में गंभीर बीमारी पाई जाती है, तो विभाग की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता और मनोबल को सुदृढ़ करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed