October 19, 2026

मुंगेली के मंडी परिसर मे उपभोक्ता फोरम का कार्यालय,,,27 जून को होगा कार्यालय का उद्घाटन,,

0
IMG-20250626-WA0612.jpg

मुंगेली – छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद परितोस आयोग के द्वारा 27 जून 2025 को नया बस स्टेण्ड के पास आदर्श कृषि उपज मंडी परिषर मे नए भवन का शुभारंभ  होने जा रहा है। मुख्य अतिथि के रूम मे  न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया अध्यक्ष, छ.ग. राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग रायपुर मौजूद रहेंगे साथ ही कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती गिरिजादेवी मेरावी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुंगेली की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा,, बता दें जिला बनने के 13 वर्षों के बाद आज एक महत्वपूर्ण सूचना मिल रही है जो जिले के तमाम ग्राहक उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है उपभोक्ता फोरम का जिला कार्यालय,,जहां वर्तमान में माननीय प्रशांत कुंडू- जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग मुंगेली जिले के अध्यक्ष हैं,,जो जिले उपभोक्ता वाद की सुनवाई कर रहे हैं ,,अब उधार के कार्यालय से नियमित कार्यालय मंडी परिसर में वाद सुनवाई करेंगे,,,अब ग्राहक उपभोक्ताओं को जिले में ये सुविधा निर्वाद रूप से निर्धारित दिनों में मिलती रहेगी ,,,जिस तेजी के साथ देश में  डिजिटल युग  डिजिटल मार्केट का विस्तार हुआ है उतने ही फ्रॉड धोखा और डुप्लीकेशन सामग्री से ग्राहक उपभोक्ताओं को जूझना भी पड़ रहा है जहां जानकारी का आभाव भी है जिससे ग्राहक उपभोक्ताओं का अनावश्यक मानसिक,आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है वहीं अब जिले वासियों को रेगुलर उपभोक्ता विवाद फोरम का ऑफिस खुल जाने से अपने वाद के लिए भटकना नहीं पड़ेगा ,,अब दूसरे जिले की तरह मुंगेली मे भी उपभोक्ता फोरम की कार्यालय होने से दूसरे जिले मे जाना नही पड़ेगा अब यही पर उपभोक्ता विवाद परितोष का फैसला यही से होगा जिससे आम लोगों का इसका फ़ायदा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed