बरसात में भीगते हुए कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट गेट पर जुटे — प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, गिरिश देवांगन व आकाश शर्मा की अगुवाई में हुआ प्रदर्शन
मुंगेली – जिले में चल रहे अघोषित बिजली कटौती, खाद बीज की कमी सहित युक्तियुक्त करण के मुद्दे पर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट घेराव कर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को बरसते पानी मे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ,खनिज निगम के पूर्व अध्यक्ष गिरीश देवांगन, युका कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा , जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व मे ज्ञापन सौपा है। जिसमें प्रदेश स्तर के नेताओं सहित जिला/शहर/ब्लाक/युवा/एनएसयूआई/ सेवादल/महिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बडी संख्या में भाग लिया ।
गौरतलब हो कि जिले में इन दिनों अघोषित बिजली कटौती, एवं खेती के समय होने के बावजूद भी प्रशासन द्वारा किसानो के लिए खाद बीज का र्प्याप्त व्यवस्था नही होने के चलते आज जन को काफी परेशानियों का सामना करना पडता है। वही शिक्षा के क्षेत्र में भी जिले में ऐसी कई समस्याए व्याप्त है जिसके मद्देनजर कांग्रेस ने उक्त प्रदर्शन किया है। कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि जिले में स्थानीय समस्याओं का अंबार है। जिसमें बिजली,किसानो के लिए खाद एवं बीज की कमी, सहित शिक्षा विभाग द्वारा युक्तियुक्त करण का मामला प्रमुख है। युक्तियुक्त करण के चलते कई स्कूल बंद होने की कगार पर है कई परिवारो के सामने रोजी रोटी की समस्याएं खडी हो जायेगी। मध्यान भोजन चलाने वाले समूह ऐसे कई लोग शामिल है जिनके आगे जीवन यापन के लिए बडी समस्या खडी हो जायेगी । जिसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैंज के निर्देश पर प्रदेश पुरे प्रदेश में विरोध प्रर्दशन किया जा रहा है। इसी कडी बीते 9 जून से जिले में शिक्षा विभाग के कार्यालयो का घेराव किया जा रहा है। वही 25 जून को कांग्रेस पार्टी द्वारा जिला शिक्षा कार्यालया का जिला स्तरीय घेराव किया गया । जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में प्रदेश सरकार को आमजनता की आवज पहुचाई गई है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ खनीज निगम के पूर्व अध्यक्ष गिरश देवांगन, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा सहित भी शामिल हुए ।
जगह जगह हुआ स्वागत – प्रदेशध्यक्ष दीपक बैंज के स्वगात के लिए जगह जगह कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत की तैयारियां की गई, जिसमें पडरभठ्ा में विधानसभा प्रत्याशी रहे संजीत बनर्जी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पहार से स्वागत किया, वही लाई्फलाईन हास्पिटल के पास विष्णुखाडे एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पहार से स्वागत किया गया तद्उपरांत युवाकांग्रेस अध्यक्ष राजेश छैदईया के नेत्त्व में रेस्टहाउस के पास भव्य स्वागत किया गया ।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने उद्बोधन मे कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे मे विफल साबित हो रही है, चुनाव के दौरान बड़े बड़े वायदे करने वाली सरकार आज 10 हजार से अधिक स्कूलों को बंद कर रही, ऐसे मे बेरोजगार युवाओं के साथ नाइंसाफी है,, वही खाद की किल्ल्त पर भी प्रदेश अध्यक्ष जम कर बरसे, उन्होंने कहा कि ज्यादा धान न खरीदना पड़े इसके लिए सरकार ने किसानो के तरफ भी ध्यान नहीं दिया आज प्रदेश मे खाद की किल्ल्त है, जिसको लेकर कांग्रेस पुरे प्रदेश मे आंदोलन करेगी।
इस अवसर पर इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी आलोक सिंह, जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा, थानेश्वर साहू, आत्मा सिंह क्षत्रिय, अनिल सोनी, श्याम जायसवाल, चुरावन मंगेशकर, चद्रभान बारमते, दिलीप बंजारा, संजय यादव, रोहित शुक्ला, मकबूल खान संजय जायसवाल, एजाज खोखर, अभिलाष सिंह, नवनीत शुक्ला, राजेश छैदहिया, सागर सोलंकी, राम चंद्र साहू,लोकराम साहू, राजा ठाकुर,नरेश पाटले,पुरषोत्तम मार्को, जवाहर सहू, उत्तर कुमार अनंत, उर्मिला यादव, जागेश्वरी वर्मा,मंजू शर्मा, श्वेता पाठक, कौशिल्या वर्मा, अनीता विश्वकर्मा, नूरजहां, मायारानी सिंह, हेमिन मंगेश्कर, बिंदु यादव, निधि पौराणिक, लता रानी वैष्णव,मनोरमा, जहिदा बेगम, निधी ठाकुर,सरोजनी, गौरी श्रवण सोनकर, सूरज यादव, अरविंद वैष्णव, संजय चंदेल, कुलदीप पाटले, जय सोनी, वशिउल्ला , उमेश सोनी, मुकेश साहू, राम खेलावन साहू, लखन कश्यप, अरूण कुलमित्र, घनुष सेन,रानू कश्यप, राकेश साहू, एजाज अहमद, रसीद खान, स्माईल खान, पुष्पा शिव धृतलहरे, दीपक साहू, ओकांर यादव,मनोज निषाद, संपत जायसवाल, प्रकाश भार्गव, विष्णु बघेल, राहुल राजपूत, तारणी विश्वकर्मा, राजेन्द्र जासवाल,कृष्ण यादव, मदन पटेल, निरज यादव, अशोक जायसवाल, राम कुमार साहू, कृष्ण कुमार सोनी, भूपेन्द्र साहू, कमलेश्वर जोशी, शत्रुहन सोनकर, आकाश वैष्णव, नौसाद खान, आनंद सोनी,शिवम जायसवाल,,वैभव ताम्रकार, महेन्द्र यादव, याकूब अलि, मकराल यादव,राजेन्द्र जासवाल, विनय यादव, हेमंत मानिकपुरी मनिष त्रिपाठी,अभिलास जायसवाल,बंटी सोनवानी,कमलेश्वर जोशी, जैत राम खाण्डे, रामजी ध्रुव, खेमसिंह बघेल,फूल ंिसह महिलांग, जाकीर हसौन, मुमताज खान, पूरन साहू,धमेन्द्र खाण्डे, घनंजय दूबे, कमलेश्वर जोशी, शेखर बघेल, श्री निवास ठाकुर, विष्णु खाण्डे, आयुष सिंह श्रीनेत, राजेन्द्रप्रसाद यादव, कामता प्रसाद जांगडे, सुरेन्द्रसाहू, मुकेश वैष्णव, सूर्यपाल गर्ग,नानू ठाकुर, जलेश यादव, आरिफ खोखर, प्रिंशु दुबे,मनीष साहू,हेमंत मानिक पुरी, मंजीत रात्रे, योगेश्वरंिसह, अजय यादव, विजय पाटले,शोभा साहू, राजेश कुमार, सुरेन्द्र पात्र,े दिलीप साहू, किशन यादव,सरोज यादव, राजेश पाल, जितेन्द्र कुर्रे, जयराम साहू, जलेश्वर राजपूत, संतोष वर्मा, श्रवण साहू, सूख प्रसाद बंजारा, दिलीप साहू, सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
