October 20, 2026

दिव्यांगजनों के लिए आयोजित किया गया प्लेसमेंट कैम्प : 07 दिव्यांगजनों का किया गया अंतिम चयन

0
IMG-20250619-WA0849.jpg


रायपुर / रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा दिव्यांगजनों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का विशेष आयोजन किया गया | यह कैंप 18 जून  2025 को सुबह 11 से 3 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर सिविल लाइन्स में किया गया |

विशेष रोजगार कार्यालय की उप संचालक डॉ शशि अतुलकर ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प में अलर्ट एस.जी.एस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर और डॉ. रेड्डीस फॉउंडेशन नियोजक शामिल हुए । 11 दिव्यांग अभ्यर्थियों का  साक्षात्कार लिया गया, जिसमें से 07 दिव्यांगजनों का अंतिम चयन किया गया। चयनित दिव्यांगजनों में हेमंत कुमार साहू, दशमती लोहा, सरिता सोनकर, गुलाम मोहसीन, लव कुमार कर्ष, तेजेश्वर डहरयिा, सीताराम साहू का नाम शामिल है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed