गैरेज से महिन्द्रा जीप चोरी करने के तीन आरोपी जेल दाखिल
दुर्ग – मुखबिर से मिली सूचना और सशक्त एप के माध्यम से ट्रेस करके गैरेज में रखे आठ लाख रूपये कीमती महिन्द्रा जीप को चोरी करने के तीन आरोपियों को थाना भिलाई नगर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थी दिनेश कुमार मिश्रा पिता स्व बृजभुषण मिश्रा उम्र 60 वर्ष निवासी एमआईजी 01/865 आमदी नगर श्रीराम चोंक हुडको भिलाई द्वारा विगत दिवस 13 जून को थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 11 जून की रात्रि लगभग डेढ़ बजे से ढाई बजे के मध्य घटनास्थल एमआईजी. 1/865 आमदी नगर हुडको भिलाई के गैरेज मे रखे महिन्द्रा जीप क्रमांक सीजी 07 जेडडी 4300 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मुखबिर से सूचना मिला कि जेपी. सीमेंट प्लांट के पास सेक्टर 04 भिलाई मे तीन व्यक्ति एक जीप वाहन क्रमांक सीजी 07 जेडडी 4300 को बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। जिसे सशक्त एप के माध्यम से ट्रेस करने पर उक्त वाहन चोरी का वाहन होना मिलने पर संदेही को थाना लाकर हिरासत मे लेकर पुछताछ कर मेमोरेंडम कथन लेखबद्ध किया गया। जिन्होने अपने मेमोरेंडम कथन मे उक्त महिन्द्रा जीप वाहन को हुडको से 11 जून की रात्रि मे चोरी करना एवं सेक्टर 04 मे जेपी सीमेंट तालाब के पास छिपाकर रखना बताया , जिसे मुताबिक जब्ती पत्रक के पुलिस ने जब्त किया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना भिलाई नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण –
लीला राम निषाद पिता बलदाऊ राम निषाद उम्र 26 वर्ष निवासी – आबादी पारा ग्राम घुघसीडीह , पोस्ट – खोपली , जिला दुर्ग , खिलेश कुमार पटेल पिता सुखदेव पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी शंकर नगर ग्राम – खोपली शिव मंदिर के पास , थाना – उतई , जिला – दुर्ग और अमित कुमार निषाद पिता भुवन लाल निषाद उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम – आमदी बजरंग चौक , पोस्ट – परसदा , थाना – अभनपुर , जिला – रायपुर (छत्तीसगढ़)।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
