October 19, 2026

आईजी गर्ग द्वारा लिया गया हत्या मामले का जायजा

0
IMG-20250617-WA0860.jpg

बेमेतरा – पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) का  जिले के भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय , बेमेतरा में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके पश्चात उन्होंने पुलिस चौकी संबलपुर अंतर्गत ग्राम सोनपुरी में घटित हत्या की घटना का गंभीरता से संज्ञान लेते हुये घटनास्थल का निरीक्षण किया। आईजीपी गर्ग ने ग्राम सोनपुरी पहुंचकर मृतिका के पिता एवं परिजनों से उनके घर पर मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की तथा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु हर सम्भव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज द्वारा चौकी संबलपुर में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई , जिसमें राजपत्रित अधिकारियों सहित गठित विशेष जांच दल के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में फरार आरोपी सोहन राजपूत (वर्मा) उम्र 30 वर्ष की जल्द गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न संभावित पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।आईजीपी गर्ग ने स्पष्ट निर्देश देते हुये कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी हेतु हरसंभव प्रयास किए जायें तथा न्याय की प्रक्रिया में कोई और विलंब ना हो। इस उच्चस्तरीय बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह , एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की , एसडीओपी बेरल विनय कुमार , रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो , निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा , थाना नवागढ़ प्रभारी अलील चंद , राकेश साहू , राजकुमार साहू तथा प्रभारी सायबर सेल उप निरीक्षक मयंक मिश्रा , संबलपुर चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह , स्टेनो अजय कुमार देवांगन , आईजीपी कार्यालय से प्रशांत शुक्ला सहित गठित टीम के सभी सदस्य व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed