October 20, 2026

शाला प्रवेशोत्सव में विद्यार्थियों का हुआ तिलक व स्वागत, अतिथियों ने किया पौधरोपण

0
IMG-20250616-WA0702.jpg

मुंगेली । शासकीय हाई स्कूल सुरेठा में सोमवार को शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और उन्हें पाठ्यपुस्तकें व मिष्ठान वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी वित्त एवं विकास निगम मुंगेली के देवेन्द्र जांगड़े, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष हृदयेश सिंह परिहार, ग्राम पंचायत सुरेठा के सरपंच मनहरण निषाद, पंचगण शरद निषाद, अंजु निषाद, राधेश्याम निषाद, रोहिणी बंजारे, ज्योति राय सहित पालकजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्राचार्य शशि प्रभा सोनी ने शिक्षा विभाग की संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए वक्तव्य प्रस्तुत किया। इसके पश्चात देवेन्द्र जांगड़े व अन्य अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं — मधु, काजल, आरती, नीता, योगिता, सिलेखा, शिषमणी आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए आम, पीपल व नींबू के पौधे अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में रोपे गए। कार्यक्रम में संकुल शैक्षिक समन्वयक, पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक नेतराम कुर्रे, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक मोहन श्रीवास, ईश्वर देवांगन, ज्योति कंवर सहित हाई स्कूल, पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed