October 19, 2026

गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदला, 17 से 21 जून तक सुबह 7 से 11 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

0
IMG_20250602_135443_477.jpg



नवा रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त सभी स्कूलों की कक्षाएं 17 जून से 21 जून 2025 तक सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित की जाएंगी।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि गर्मी के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

23 जून 2025 से स्कूलों की कक्षाएं पूर्ववत सामान्य समय अनुसार संचालित होंगी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed