October 19, 2026

अवैध रूप से शराब परिवहन करने के दो आरोपी जेल दाखिल

0
img-20250615-wa06026901456581854045886.jpg

जांजगीर चाम्पा – मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही कर बिक्री हेतु मोटर सायकल बुलेट में अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुये दो आरोपियों को चाम्पा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
                                      पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिये लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति लाल काले रंग के बुलेट में भारी मात्रा में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बिक्री करने हेतु ले जा रहा है। सूचना मिलते ही  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चाम्पा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में रेड कार्यवाही कर भोजपुर के पास नाक़ाबंदी कर मोटर साइकिल बुलेट से आते हुये दो व्यक्तियों को रोका गया। दोनों पुलिस टीम को देखकर भागने के फिराक में थे , जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम गीता कुमार बनाफर, चंद्र कुमार सूर्यवंशी निवासी अफरीद का बताये , जिनके कब्जे से 60 पाव देशी मदिरा प्लेन कीमती 4800 रूपये तथा परिवहन में प्रयुक्त बुलेट को जप्त किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना चाम्पा में 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से चाम्पा पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा , सउनि बाबूलाल दिवाकर , प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर , मुद्रिका दुबे , शंकर राजपूत और माखन साहू का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपीगण – गीता कुमार बनाफर उम्र 40 वर्ष निवासी – अफरीद , थाना – सारागांव और  हरिश्चंद्र सूर्यवंशी उम्र 51 वर्ष निवासी – अफ़रीद , थाना – सारागांव , जिला – जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed