मुंगेली जिले में एसीबी की कार्यवाही से मचा हड़कंप 25 हजार रिश्वत लेते हुए पटवारी धरा गया।
मुंगेली । एसीबी /आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक अभियान के तारतम्य में आज दिनांक 10.6.25 को एसीबी इकाई बिलासपुर को मुंगेली जिले के एक रिश्वतखोर पटवारी को 25000रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ने में सफलता हासिल हुई।घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.5.25 को नगर पंचायत बोदरी जिला बिलासपुर निवासी टोप सिंह अनुरागी द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी कि उसके तथा उसके भाई और बहनों के नाम पर ग्राम केसली कला जिला मुंगेली में 1.43,एकड़ जमीन स्थित है।रिकॉर्ड में उसका नाम टोप सिंह की जगह तोप सिंह लेख हो गया है तथा बहन के नाम के आगे पिता के नाम की जगह पति शब्द लेख हो गया है जिसे सुधार कराने के लिए और जमीन का नक्शा, खसरा ,बी वन प्राप्त करने के लिए वह केसलीकला पटवारी उत्तम कुर्रे से मिला था तो पटवारी ने सारा काम करा के देने के एवज में उससे 25000 रुपए की मांग की जा रही है जो वह उसे नहीं देना चाहता तथा रिश्वत लेते हुए आरोपी को पकड़वाना चाहता है। शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना तैयार की गई । आज दिनांक 10.6.25 को प्रार्थी को रिश्वत रकम 25000रुपए देने हेतु पटवारी के पास भेजा गया जो पटवारी द्वारा रिश्वती रकम अपने मुंगेली सुरी घाट स्थित ऑफिस में लेते ही उसे एसीबी की टीम द्वारा रंगे हाथों पकड़ लिया गया जिससे आसपास हड़कंप मच गया।पकड़े गए पटवारी से रिश्वत की रकम जप्त कर एसीबी के द्वारा उसके विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है तथा कार्यवाही उपरांत आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की जायेगी।। पटवारी उत्तम कुर्रे दाऊपारा जिला मुंगेली का निवासी है।गौरतलब है कि एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों /कर्मचारियों की लगातार कार्यवाही की जा रही है । मुंगेली जिले में 6 माह के भीतर एसीबी की यह 4 थी कार्यवाही है। इसके पूर्व प्राचार्य मालिक राम मेहर और बाबू हनी शर्मा ,राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक नरेश साहू ,पटवारी सुशील जायसवाल और उसके सहायक तथा,पुलिस विभाग के सहायक उप निरीक्षक राजा राम साहू और उसके सहायक के विरुद्ध एसीबी ने ट्रैप की कार्यवाही की थी।एसीबी सूत्रों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्यवाही अनवरत जारी रहेगी।।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
