संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यशाला आयोजित, उपासने बोले– राष्ट्रवादी विचार से मिली सफलता
मुंगेली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में हुई जिला स्तरीय कार्यशाला,विधायक पुन्नूलाल मोहले एवं मुख्यवक्ता सच्चिदानंद उपासने उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी के संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत हुई कार्यशाला में मुख्यवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि जनसंघ के समय से राष्ट्रवादी सोंच के अनुरूप हम लोग ऊपर से नीचे तक लगातार संघर्ष करते रहे आज इसी का परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों से सरकार है। केंद्र में भाजपा की सरकार का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया था जिसे जी जान लगाकर पूरा भी किया और भारतरत्न पं अटल बिहारी वाजपेयी जी प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद 2014 में नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं। इस सरकार ने वे सभी कार्य किए हैं जिसका सपना हमारे पूर्व के कार्यकर्ताओं ने देखते हुए अपना जीवन खपा दिया। आज अयोध्या में श्रीराम मंदिर, कश्मीर से धारा 370 हटाने, दुश्मन को उसके घर मे घुसकर मारता है। हमारे सभी कार्य राष्ट्रवाद के लिए ही होते हैं। इस अवसर पर उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उनके प्रभारियों की जानकारी ली। विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि भाजपा ने कार्यकर्ताओं की निष्ठा एवं वरिष्ठों के मार्गदर्शन में लिए गए संकल्प को पूरा करते हुए सभी सोपानों में सफलता प्राप्त कर सिद्धि पायी है। भाजपा की कार्यपद्धति हमेशा राष्ट्रवादी रही है। मोदी जी भी कहते हैं हमारे लिए पहले राष्ट्र फिर समाज व पार्टी है। इससे पूर्व संकल्प से सिद्धि अभियान के जिला संयोजक गुरमीत सलुजा ने स्वागत भाषण करते हुए विषय वस्तु प्रस्तुत किया। संचालन अभियान के सह संयोजक सुनील पाठक ने एवं आभार सह संयोजक निश्चल गुप्ता ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शैलेश पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कोमलगिरी गोस्वामी, नरेंद्र शर्मा, अंजू राजपूत, द्वारिका जायसवाल, धनीराम यादव,देवचरण भास्कर, अम्बालिका साहू,अनिला राजपूत,नरेश पटेल, चंद्रकली पात्रे,अंजना जायसवाल,रितिमालाल सहित 11 मण्डलों के अध्यक्ष महामंत्री व जिला एवं मण्डलों के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
