October 19, 2026

कोटा में फार्म हाउस पर जुए का अड्डा धरा, 14 जुआरी दबोचे 304,200 रु. नगद, 5 कार और 17 मोबाइल जब्त; अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज

0
IMG-20250603-WA0469.jpg

✍️एसीसीयू व थाना कोटा की संयुक्त कार्रवाई

✍️बंटी कश्यप के अजयपुर स्थित फार्म हाउस पर छापा

✍️भाग निकले कुछ जुआरी, 14 को मौके से पकड़ा

✍️छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत केस


कोटा (बिलासपुर)। जिले में जुआ-सट्टा पर शिकंजा कसने के निर्देश के बाद पुलिस ने शनिवार देर रात कोटा क्षेत्र के अजयपुर स्थित बंटी कश्यप के फार्म हाउस पर बड़ी कार्रवाई की। छापे में 14 जुआरी गिरफ्तार किए गए। तलाशी के दौरान पुलिस को 304,200 रु. नकद, 17 मोबाइल और 5 कारें मिलीं। कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

संयुक्त टीम एसीसीयू प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार के नेतृत्व में बनाई गई थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने तुरंत फार्म हाउस पहुंच कर रेड किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—

1. मिश्रीलाल कश्यप (68), तेलीपारा


2. हरिओम साहू (44), खमतराई


3. दीपक सोनी (28), अशोक विहार


4. ज्वाला सूर्यवंशी (55), मंगला आज़ाद चौक


5. प्रदीप पाण्डेय (42), अशोक नगर


6. राकेश कहार (48), संतोषी मंदिर, चांटीडीह


7. शांतनु बघेल (40), राजकिशोर नगर


8. राजेन्द्र कुम्हारे (61), तेलीपारा


9. मनोज कश्यप (43), कुदुदण्ड


10. यशोधर कश्यप (24), जूना बिलासपुर


11. सागर कश्यप (32), कश्यप कॉलोनी


12. महेन्द्र वर्मा (33), तेलीपारा


13. सिरीश कश्यप (50), ईमलीपारा


14. राजकुमार तेजवानी (61), राजकिशोर नगर



जब्त वाहन

इनोवा (CG 10 AE 8187)

टिआगो (CG 10 AM 1573)

बलेनो (CG 10 AZ 5491)

किया सेल्टॉस (CG 10 BK 3849)

विटारा ब्रेज़ा (CG 10 BE 7804)


पुलिस ने सभी के खिलाफ छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर अतिरिक्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है। टीम का कहना है कि फरार जुआरियों की तलाश जारी है और शहर में किसी भी स्तर पर जुआ-सट्टा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed