October 19, 2026

स्कूल फीस के नाम पर ठगी कर भागा लेखापाल, कोटा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

0
IMG-20250531-WA0674.jpg

बिलासपुर/कोटा । सेंट जेवियर हाइ स्कूल, रानीसागर, कोटा में पदस्थ पूर्व लेखापाल द्वारा फीस के नाम पर अभिभावकों से रकम वसूल कर अपने निजी खाते में जमा कर लेने और फिर फरार हो जाने के मामले में कोटा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना कोटा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी जाशिल एस.एम. जेहान, पिता जाफर मोहम्मद, उम्र 39 वर्ष, निवासी मध्य नगरी चौक, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर, स्कूल में लेखापाल के पद पर कार्यरत था। उसने स्कूल फीस के नाम पर अभिभावकों से नकद एवं ऑनलाइन माध्यम से रकम लेकर स्कूल खाते में जमा करने के बजाय अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर दी और फरार हो गया।

इस संबंध में स्कूल के प्राचार्य ने कोटा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 532/2025, धारा 408, 420 भादंवि एवं 66(घ) आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा (रा.पु.से.) एवं एसडीओपी कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एक टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया गया।

टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया और न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, सहायक उप निरीक्षक ओंकार बंजारे एवं आरक्षक भोप साहू की प्रमुख भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed