October 19, 2026

कृषि क्षेत्र के कर्मवीरों का भव्य सम्मान,वर्षों की मेहनत को मिला गौरव

0
IMG_20250524_170328_300.jpg

मुंगेली। जिले के कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले स्टाफ कर्मचारियों के सम्मान में 22 मई को कवर्धा स्थित होटल रॉयल सेलिब्रेशन में भव्य समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन पटेल कृषि केंद्र मुंगेली, मां शाकंभरी कृषि केंद्र कवर्धा और पटेल कृषि केंद्र लोरमी के समर्पित कर्मचारियों को समर्पित था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद अतिथियों ने कर्मचारियों के अथक परिश्रम और सेवा भाव की सराहना की। सम्मान स्वरूप शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें गौरवान्वित किया गया। इस अवसर पर पटेल कृषि केंद्र मुंगेली के संचालक भुनेश्वर पटेल ने प्रेरणादायक शब्दों में कहा, “स्पीड से चलना है तो अकेले चलो, और आगे बढ़ना है तो साथ चलो।” मां शाकंभरी कृषि केंद्र कवर्धा की प्रबंधक मोती लाल पटेल ने कहा, “हमारे स्टाफ ने हर मौसम और परिस्थिति में किसानों की सेवा की है, उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।”
वहीं, पटेल कृषि केंद्र लोरमी के वरिष्ठ कर्मचारी मनहरण पटेल भावुक होते हुए बोले, “आज जो सम्मान मिला है, वह वर्षों की मेहनत का फल है। यह हमें और बेहतर सेवा देने के लिए प्रेरित करेगा।” कृषि केंद्रों के संचालकों ने भी स्टाफ सदस्यों को संस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनके समर्पण से ही किसानों तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुंच रही हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। समारोह में स्टाफ के सभी सदस्य, कार्यकर्ता और स्थानीय रिटेलर्स बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट सामूहिक भोज के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed