November 23, 2026

जांजगीर में राज्य स्तरीय सब-जूनियर नेटबॉल चैंपियनशिप कल से; मुंगेली की 11 खिलाड़ी भरेंगी उड़ान

0
Screenshot_20261120_174646

कप्तान नियति शुक्ला के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम जांजगीर में दिखाएगी दमखम


मुंगेली। छत्तीसगढ़ नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं जांजगीर नेटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 21 एवं 22 नवंबर 2026 को जांजगीर में पांचवीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए मुंगेली जिले की 11 सदस्यीय बालिका टीम का चयन कर लिया गया है।
चयनित टीम इस प्रकार है:
नियति शुक्ला (कप्तान), नूपुर सिंह, कनक नेताम, लावण्या यादव, संजना पटेल, शुभिक्षा, हनी सिंगरौल, समृद्धि बैरागी, कृतिका बर्मन, जे. प्राची घृतलहरे और अनुष्का सिंह। टीम के कोच की जिम्मेदारी स्वप्निल चुनेकर को सौंपी गई है।
पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
टीम के चयन और प्रतियोगिता में सहभागिता पर मुंगेली जिला नेटबॉल संघ के संरक्षक रोहित शुक्ला, अध्यक्ष सचिन मसीह, उपाध्यक्ष रामनाथ जायसवाल, सचिव स्वप्निल चुनेकर, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के प्राचार्य शुभेंदु मंडल तथा लोरमी संभाग से लक्ष्मीकांत साहू एवं संतराम यादव ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि टीम राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed