November 18, 2026

मुंगेली: सर्वब्राह्मण महिला समाज द्वारा उत्साह के साथ मनाया गया आंवला नवमी पर्व, महिलाओं ने की पूजा-अर्चना और सामूहिक भोज का आयोजन

0
Screenshot_20261118_173209

मुंगेली के सर्वब्राह्मण महिला समाज मुंगेली द्वारा आज ब्राह्मण समाज के विप्रभवन में आंवला नवमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुंगेली के सर्वब्राह्मण महिला समाज की शहर अध्यक्ष निधि पौराणिक के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने आंवला नवमी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा धार्मिक परंपराओं के अनुसार कार्यक्रम संपन्न किया। पूजा के बाद महिलाओं ने सामूहिक भोजन पिकनिक का आयोजन किया, जिसमें समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने आपसी मेलजोल, सामाजिक एकता और पारंपरिक संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। आंवला नवमी के धार्मिक महत्व पर चर्चा करते हुए महिलाओं ने पर्व को भारतीय संस्कृति और पारिवारिक सुख-समृद्धि से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व बताया।

कार्यक्रम में शैल शर्मा, करुणा पौराणिक, मीना तिवारी, संगीता पौराणिक, बबीता मिश्रा, अंजू मिश्रा, शालू मिश्रा, वंदना मिश्रा, मेघा शुक्ला, श्रुति शुक्ला, विनीता उपाध्याय, ज्योति तिवारी, निधि पौराणिक, मौली शुक्ला एवं वेदु शुक्ला सहित समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed