November 18, 2026

नेशनल हाईवे से कोयले से भरी ट्रक चोरी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार
➡ कोयले से भरी ट्रेलर कीमती 42,43,495 रूप्ये को किया गया बरामद

0
IMG-20261116-WA0111

आरोपी भगतराम राजपूत से कोयले से भरी ट्रेलर वाहन जुमला कीमती 42,43,495 रूपये को किया गया जप्त
➡ आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 189/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत किया गया कार्यवाही

मुंगेली – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा संपत्ति, महिला संबंधी एवं अपराध असामाजिक तत्वों पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त डॉ. प्रशांत शुक्ला एवं उप पुलिस अधीक्षक पथरिया हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में थाना सरगांव पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गयी।
दिनांक 16.11.2026 को प्रार्थी रामखिलावन कुर्मी पिता रामाधार कुर्मी उम्र 48 वर्ष सा. सुकलाखार वार्ड नं.10 बाकीमोंगरा थाना बाकीमोंगरा जिला कोरबा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पिछले 06 माह से विनय राठौर निवासी हरदीबाजार वाले का ट्रेलर वाहन का चालक है जो दिनांक 15.11.2026 के ट्रेलर वाहन क्रमांक सी.जी. 22 ए.जे. 8016 (18-पहिया) में गेवरा खदान से कोयला लोड कर रायपुर वंदना प्लांट लेकर जाने निकला था कि सुबह करीबन 06ः00 बजे सरगांव पथरिया मोड़ के पास वाहन खड़ी कर चाय ठेला में चाय पीकर अपने वाहन के पास वापस आया तो देखा ट्रेलर वाहन वहां नहीं था, उक्त ट्रेलर वाहन क्रमांक सी.जी. 22 ए.जे. 8016 (18-पहिया) जिसमे 38.650 टन लोड कोयला, ट्रेलर सहित कोयला जुमला किमती 42,43,495 रूपये को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 189/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान प्रार्थी के वाहन में लगे जी.पी.एस. सिस्टम का लोकेशन के आधार पर हमराह स्टॉप एवं गवाहों के ग्राम मदकू में घेराबंदी कर उक्त चोरी हुये वाहन को मदकूद्वीप चौक के पास वाहन को पकड़ा गया। आरोपी का नाम पूछने पर अपना नाम भगतराम राजपूत पिता रामगोपाल राजपूत उम्र 24 वर्ष निवासी लमती थाना सरगांव जिला मुंगेली (छ.ग.) का रहने वाला बताया जिसे हिरासत में लेकर थाना सरगांव लाकर बारिकी से पूछताछ करने पर आरोपी भगतराम राजपूत द्वारा पथरिया मोड सरगांव से ट्रेलर वाहन कीमती 40,00,000 रूपये एवं कोयला 2,43,495 रूपये जुमला कीमती 42,43,495 रूपये को चोरी करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी भगतराम राजपूत के कब्जे से गवाहों के समक्ष कोयले से भरी ट्रेलर वाहन जुमला कीमती 42,43,495 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपी भगतराम राजपूत पिता रामगोपाल राजपूत उम्र 24 वर्ष निवासी लमती थाना सरगांव जिला मुंगेली को दिनांक 16.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक यादव थाना सरगांव, प्रशिक्षु उनि. नवनीत नावेलकर सउनि. निर्मल घोष, प्रआर ज्वाला प्रसाद हिंडोरे, भागबली जांगड़े, आरक्षक पंकज निर्णेजक, अजय रावत, रिपीन बनर्जी, ओमप्रकाश कुर्रे एवं भंवर लाल ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed